मनासा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक मनासा में सेक्टर क्रमांक 1 की नवांकुर संस्था मनासा केशव आदर्श सामाजिक संस्था द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की गई, प्रशिक्षण में उज्जैन संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर और ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रथम सत्र में ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी द्वारा जन अभियान परिषद की स्थापना और उसके कार्यों पर प्रकाश डाला, द्वितीय सत्र में जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा प्रस्फुटन समितियो के दस्तावेजीकरण के बारे में बताया गया, तृतीय सत्र में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की छात्रा ऊषा कांटे ने समग्र ग्राम विकास की अवधारणा पर अपने विचार रखे, चतुर्थ सत्र में संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय द्वारा ग्राम विकास की परिकल्पना और परिषद द्वारा होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों पर प्रकाश डाला,, अंतिम सत्र में नवांकुर संस्था प्रतिनिधि धीरज द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं का गठन एवं प्रबंधन पर अपने विचार रखे, साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका, ग्राम विकास में उनकी भागीदारी, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रस्फुटन समितियां समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अंत में उपस्थित सदस्यों को समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने तथा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया,, प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों व नवांकुर सखियों को नवांकुर संस्था प्रतिनिधि व परामर्शदाता सपना बैरागी द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए