Latest News

श्री साधु मार्गी जैन संघ के चुनाव संपन्न कोमल चन्द गांग बने अध्यक्ष

Neemuch headlines March 16, 2026, 3:26 pm Technology

नीमच l श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ नीमच के सन 2026 से 28 के चुनाव उत्सव पूर्ण वातावरण में श्री समता भवन जवाहर नगर पर संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति बनी और अध्यक्ष कोमलचंद गांग चुने गए साथ ही सुशील राठौर महामंत्री एवं किशन लाल लोढा को कोषाध्यक्ष चुना गया l

इसके पूर्व अध्यक्ष अरुण कोठारी ने अध्यक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा मंत्री श्री रोशन लाल फान्फरिया अपने किए कार्यों की जानकारियां दी एवं कोषाध्यक्ष सुरेश मुणोत ने 2 वर्ष का आयव्यय का लेख प्रस्तुत किया l अंत में चुनाव संपन्न हुए पूर्व अध्यक्ष अरुण कोठारी ने सभी का आभार माना l

Related Post