इनरव्हील डायमंड ने व्हीलचेयर भेंट कर किया सेवा प्रकल्प

Neemuch headlines March 16, 2026, 7:40 am Technology

नीमच। समाज सेवा के अपने निरंतर प्रयासों के अंतर्गत इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा एक सराहनीय सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद बालिका को व्हीलचेयर भेंट कर सेवा और संवेदना का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग ने बताया कि यह व्हीलचेयर सुशीला जी पगारिया द्वारा अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर, क्लब के सहयोग से भेंट की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं और जरूरतमंदों को सहारा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में क्लब सचिव पायल गुर्जर, कोषाध्यक्ष दिव्या जैन, पलक खंडेलवाल,लक्ष्मी शर्मा,निकिता पगारिया, डिंपल चांदना सहित अन्य क्लब सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा प्रकल्प निरंतर करने का संकल्प लिया।

इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा पगारिया परिवार का आभार व्यक्त किया गया।

Related Post