Latest News

मनासा क्षेत्र में खानखेडी जीरो पॉईट से रेत का अवैध परिवहन करते हुए 04 ट्रेक्टर जप्त खनिज विभाग की कार्यवाही

Neemuch headlines March 13, 2026, 5:04 pm Technology

नीमच। दिनांक 12.03.2026 को खनिज अधिकारी गजेन्द्रसिह डावर एवं सुनिल जाधव प्रभारी खनि निरीक्षक तथा खनिज टीम द्वारा अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण के विरूद्ध मनासा क्षेत्र के ग्राम खानखेडी जीरो पॉईट में प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 04 वाहनो को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत् जप्त किया गया है।

उक्त वाहनो को पुलिस थाना मनासा की अभिरक्षा में कलेक्टर के आगामी आदेश तक सुरक्षार्थ खडे किये गये है। अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन ट्रेक्टर क्रमांक आईशर 485, स्वराज 735, फार्मटेक 45, ट्रेक्टर MP14AC1975 को जप्त किया गया।

Related Post