Latest News

जहां अहंकार होता है वहां से भगवान चले जाते हैं, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा।

Neemuch headlines March 12, 2026, 8:03 pm Technology

नीमच। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है मनुष्य को जीवन में कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। जहां अहंकार होता है वहां से भगवान चले जाते हैं। विनम्रता से परमात्मा प्रसन्न होते हैं। विनम्रता से ही मोक्ष का मार्ग मिलता है। विनम्रता के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती है। हर व्यक्ति की सफलता के पीछे विनम्रता ही होती है। यह बात राम कथा आचार्य पंडित मनोहर नागदा महाराज काना खेड़ा वाले ने कही। वे श्रीराम भक्त मंडल एवं समस्त भक्तगण कालोनी क्षेत्र वासियों द्वारा स्कीम नंबर 36 ए स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान गंगा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बहन बेटी को सदैव सम्मान देना चाहिए तो घर परिवार में खुशहाली रहती है।

बहन बेटी के भाग्य का परमात्मा बहुत देता है। बहन बेटी को खूब धन देना चाहिए। बहन बेटी की दुआ से परिवार में सुख समृद्धि आती है। सत्संग, कथा, गुरु, पिता और मित्र के यहां मांगलिक आयोजन हो तो बिना बुलाए जा सकते हैं। ओम नमः शिवाय नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय का जाप कने से कष्ट दूर होते हैं। मन वचन काया को पवित्र कर रखना चाहिए तभी हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है। माता पार्वती भी परमात्मा की आराधना कर प्रतिदिन एक नया पौधा लगाती थी। और उन्होंने पर्यावरण का संरक्षण का संदेश भी दिया था। भागवत आचार्य पंडित की घीसालाल नागदा के पुत्र भजन गायक पुष्कर नागदा नवलपुरा ने काशी मंगलम काशीनाथ मंगलम, उज्जैन में विराजमान महाकाल मंगलम हर हर भोले नमः शिवाय..., चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है ऊंचे पर्वत पर दरबार लगाया है...., भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु भक्त भक्ति में झूम उठे। छप्पन भोग लगा कर लिया आशीर्वाद इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा सिद्धशेवर महादेव के मंदिर में छप्पन भोग लगा कर लिया आशीर्वाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर छप्पनभोग की झांकी सजाई गई। शिव बारात में भुत प्रेत आत्मा ने किया तांडव नृत्य ..... कथा के मध्य शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भगवान शिव की बारात भूत प्रेत किन्नर के साथ आई जिसका श्रद्धालु भक्तों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया... सज रहे भोले बाबा निराले गोटे में भजन पर श्रद्धालु भक्तों ने भक्ति नृत्य किया। शंकर भगवान की झांकी में शंकर वंदना सालवी, पार्वती हिमांशी यादव, विष्णु रिंकू यादव, नक्श जोशी, राम लक्ष्य जोशी, नारद मुनि दक्ष राज सिंह बोराणा, भूत दिव्यांशु यादव, कार्तिक, यह थे धार्मिक प्रसंग... शिव महापुराण कथा ज्ञान गंगा के मध्य पंडित नागदा महाराज ने सती जन्म की कथा सती विवाह, नारद मुनि, शिव प्राकट्य, श्री राम जन्म, कलावती, सुनैना, मैना हिमाचल राजा, माता पार्वती, शिवलिंग, शिव पुराण सृष्टि का प्रादूभाव, शिवलोक की प्राप्ति, आत्मा कल्याण, अमृत, अमर कथा, सत्य सहित विभिन्न धार्मिक शिक्षा के नैतिक विषयों का वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया। आरती पोथी पूजन में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, लक्कड़ मंडी अध्यक्ष राजू अग्रवाल, सुरेश शर्मा खेड़ा वाले, बीएल धनोतिया, राजेंद्र त्रिवेदी, दिलीप दुबे, अरविंद व्यास सहित विभिन्न श्रद्धालु सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

Related Post