Latest News

आवरी माताजी मंदिर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने नवीन ट्रांसफार्मर किया स्वीकृत

भगत मांगरिया March 12, 2026, 12:15 pm Technology

चीताखेड़ा। जगत जननी आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी मंदिर पर मेले के आयोजन में पर्याप्त बिजली व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने नवीन ट्रांसफार्मर स्वीकृति प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि आवरी माताजी मेले में बिजली की अव्यवस्थाओं एवं पर्याप्त वाल्टेज को मद्देनजर रखते हुए मेला समिति के अनुरोध पर कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी और दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर के अथक प्रयासों से विधायक निधि से क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने स्थाई नवीन ट्रांसफार्मर लगवाने हेतु 1 लाख 25 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इस स्वीकृति पर मंदिर एवं मेला समिति एवं श्रद्धालुओं में हर्ष हैं। हर साल चैत्र नवरात्र मेले में दूर-दूर खेतों पर कृषि कार्य हेतु लगे ट्रांसफार्मरों से केबिले डालकर बिजली की अव्यवस्था करनी पड़ती थी ।अब माताजी मंदिर परिसर में ही पर्याप्त वाल्टेज नवीन ट्रांसफार्मर से उपलब्ध होगा।जिससे स्थाई समस्या का समाधान होगा।

Related Post