रतनगढ़। माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय माहेश्वरी समाज भवन पर माहेश्वरी समाज की वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रखा गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान महेश की तस्विर पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलन कर माहेश्वरी महिला मंडल ने महेश वंदना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके पश्चात समाज की वरिष्ठ श्रीमति पुष्पादेवी सोनी, श्रीमती कांता देवी मंडोवरा, श्रीमती मुन्ना देवी खटोड़, श्रीमती गायत्री देवी मंडोवरा का शाल श्रीफल व पुष्पमाला पहनाकर व शाल ओड़ाकर सम्मान किया गया। एवं सभी वरिष्ठ महिलाओं का चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया गया।
इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल जिला सचिव श्रीमति सपना मंडोवरा का भी महिला मंडल की स्थानीय इकाई के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। समस्त कार्यक्रम के दौरान अतिथि परिचय एवं स्वागत उद्बोधन महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रिंकू सोनी एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अरुणा मंडोवरा एवं आभार अभिव्यक्ति श्रीमति मोनिका मंडोवरा के द्वारा की गई। इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमति रिंकू सोनी, सचिव श्रीमति मोनिका मंडोवरा, उपाध्यक्ष श्रीमति पूनम सोनी, कोषाध्यक्ष श्रीमति अलका लढा, महिला मंडल जिला सचिव श्रीमति सपना मंडोवरा, श्रीमति अरुणा मंडोवरा, श्रीमति वंदना लढा, श्रीमति रानी बाल्दी, श्रीमति हेमा सोनी, श्रीमति पिंकी मूंदड़ा, श्रीमति सुमन मंडोवरा, श्रीमति शारदा मंडोवरा, श्रीमति भारती लढा, श्रीमति चंचल मंडोवरा, श्रीमती अनिता मूंदड़ा, श्रीमती मधु मंडोवरा, श्रीमती अर्चना मंडोवरा, श्रीमती सरोज परवाल, श्रीमती पूजा मंडोवरा, श्रीमती सुनीता खटोड़, श्रीमति संगीता ईनाणी आदी माहेश्वरी समाज महिला मंडल सदस्य व समाज की महिलाए बड़ी संख्या में उपस्थित थे।