Latest News

बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में।

Neemuch headlines March 10, 2026, 5:59 pm Technology

रामपुरा । कई महीनों से किसी बच्चे की चोरी की घटना जिले में नहीं हुई है पर, हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाह उड़ने लगी हैं. इसका शिकार हमारे समाज के अर्द्ध विक्षिप्त महिला-पुरुष होने लगे हैं. कुछ जगहों पर लोगों ने उनकी पिटाई कर जख्मी कर दिया, तो कुछ जगहों पर सुलझे लोगों ने इस मामले में पुलिस की मदद ली. गत 8 मार्च रामपुर नगर के भोई मोहल्ले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक छोटा बच्चा रोड पर खेल रहा था वहीं से तीन नकाबपोश औरतें बच्चों के पास संदेहस्पद गतिविधियों को अंजाम देते वायरल हो रहे।

वीडियो में नजर आई जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी से संबंधित वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसके चलते लोगों में डर एवं दहशत का माहौल निर्मित हो गया इसी कड़ी में 9 मार्च की शाम पुराना बस स्टैंड पर वायरल हो रहे वीडियो में संदेहस्पद महिलाएं घूमती फिरती नजर आई जिससे लोगों ने वीडियो के माध्यम से पहचान एवं आक्रोषित भीड़ द्वारा उनका घेराव कर लिया समय रहते रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची एवं स्थिति को संभालते हुए तीनों महिलाएं एवं दो पुरुषों को मौके से हिरासत में लेकर स्थिति को संभाल कर 5 लोगों को थाने में ले जाकर गहन पूछताछ एवं दस्तावेज की जांच की गई इसके इसके दौरान सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गरम होता जा रहा है.

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 9 तारीख की शाम पुलिस को सूचना मिली कि तीन बच्चा चोर औरतों को भीड़ द्वारा पकड़ लिया गया है पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत मौके पर पहुंच कर भीड़ को शांत कर संदेह के आधार पर तीन महिलाएं एवं दो पुरुष, पिंकी पति सुबरन उम्र 25 निवासी नलखेडा आगर जाती नट, सपना पति महेश उम्र 35 निवासी सदर जाती नट, जशोदा पति बिलास जाती नट उम्र 25 साल निवासी सदर, अंकित पिता महेश नट उम्र 17 वर्ष निवासी सदर, रोहित पिता सुबरन नट उम्र 19 साल निवासी सदर को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ एवं दस्तावेजों की छानबीन के बाद संदेह की स्थिति को देखते हुए पांचो अभियुक्त पर भारतीय दंड संहिता की धारा 151 में कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है थाना प्रभारी विपिन मसीह द्वारा आमजन को बताया गया है कि जिले में अभी तक बच्चा चोरी की कोई घटना प्रकाश में नहीं आई है ऐसे मामलों में अगर आपके आसपास क्षेत्र में अगर कोई संदेश पद व्यक्ति या महिला पर शक लगता है

तो तुरंत पुलिस को सूचना करें कानून अपने हाथ में लेने से बच्चे आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है

Related Post