Latest News

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, भीलवाड़ा-किशनगढ़ हाईवे पर कार से 3.983 किलो अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Neemuch headlines March 9, 2026, 5:59 pm Technology

नीमच। मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) जयपुर की टीम ने 8 मार्च 2026 को भीलवाड़ा किशनगढ़ हाईवे (अजमेर) पर एक कार को रोककर कार्रवाई करते हुए 3.983 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीएन को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सिंधवाल चौराहा, तहसील भीनाय के पास भीलवाड़ा किशनगढ़ हाईवे पर अपनी कार (स्विफ्ट डिजायर) में छिपाकर अवैध अफीम ले जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर सीबीएन जयपुर के अधिकारियों ने एक टीम गठित कर संदिग्ध वाहन पर निगरानी रखी। कड़ी निगरानी के बाद संदिग्ध कार को सिंधवाल चौराहे के पास रोककर तलाशी ली गई तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखे चार पॉलीथिन बैग में छिपाकर रखी गई कुल 3.983 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद अफीम और कार को जब्त कर लिया गया तथा दोनों आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा श्री नरेश बुंदेल के मार्गदर्शन में की गई।

सीबीएन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे और मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को साझा करने के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0744-2438928 या व्हाट्सएप नंबर 8764748232 पर संपर्क करें। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Post