Latest News

ऐड.विजय जोशी बने सारस्वत ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष, तो अन्य को मिली यह जिम्मेदारी

NEEMUCH HEADLINES March 8, 2026, 4:52 pm Technology

नीमच। सारस्वत ब्राह्मण समाज व सेवा समिति के अध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट विजय जोशी को सर्वानुमति से चुना गया। उक्त जानकारी देते हुए सारस्वत ब्राह्मण समाज सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप जोशी ने बताया कि, गोधाम बालाजी स्थिति बालाजी परिसर में आयोजित समाज की बैठक में उक्त निर्णय समाज के सम्माननीयों द्वारा सर्वानुमति से आगामी कार्यकाल हेतु एडवोकेट विजय जोशी का चयन किया गया।

अध्यक्ष द्वारा अपनी कार्यकारी का विस्तार करते हुए डॉ. पवन ओझा (आर्थोपेडिक ओम हास्पिटल) को उपाध्यक्ष, प्रमोद उपाध्याय को सचिव, संजय व्यास को कोषाध्यक्ष, मनोज जोशी को सहसचिव व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशुतोष जोशी, महेंद्र जोशी, संजय कुमार उपाध्याय, अंकित तुगनावत व मार्गदर्शक समाज के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल जोशी, प्रहलाद ओझा, प्रमोद कुमार व्यास, दिनेश शर्मा, दयाशंकर व्यास को बनाया ।

साथ ही सारस्वत ब्राह्मण महिला मंडल का भी गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष अनिता जोशी, उपाध्यक्ष अंजना धनंजय, सचिव संध्या व्यास, सहसचिव रेखा ओझा, कोषाध्यक्ष पूजा जोशी, सांस्कृतिक सचिव रश्मि बोहरा, मीडिया सचिव श्वेता जोशी, क्रीड़ा सचिव दीपिका ओझा, उत्सव सचिव संध्या जोशी को बनाया गया।

समाज जनों ने नवनिर्वाचित कार्यकारी को बधाई देते हुए समाज हित में कार्य कर उज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post