Latest News

अठाना की पुरानी पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक गंभीर घायल।

Neemuch headlines March 8, 2026, 3:53 pm Technology

जावद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अठाना नगर की पुरानी पुलिया पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आयशर कंपनी का ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया से पलटकर नीचे जा गिरा, जिससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली अठाना की ओर से आगे जा रहा था, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पुलिया से पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जावद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए पुलिया पर आवागमन प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। जावद थाने से मिली जानकारी के अनुसार पलटा हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली सरवानिया क्षेत्र के लासूर के समीप खेरखेड़ा निवासी रविंद्र सुरावत का बताया जा रहा है।

फिलहाल घायल चालक का उपचार जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Post