Latest News

रंगपंचमी पर जावद में कुंवारों के देवता बिल्लम बावजी की भव्य स्थापना, आस्था और उल्लास के साथ उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

Neemuch headlines March 8, 2026, 3:51 pm Technology

जावद। रंगपंचमी के पावन पर्व पर नगर में आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। धानमंडी क्षेत्र में कुंवारों के देवता के रूप में प्रसिद्ध बिल्लम बावजी की विधि-विधान से स्थापना की गई। इस अवसर पर धानमंडी व्यापारी संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी एवं नगरवासी शामिल हुए। रविवार को ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बिल्लम बावजी की स्थापना विधिवत की गई।

स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर नगर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। स्थापना के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बन गया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। धानमंडी व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि रंगपंचमी के अवसर पर हर वर्ष श्रद्धा और आस्था के साथ बिल्लम बावजी की स्थापना की जाती है. मान्यता है कि बिल्लम बावजी कुंवारे युवक-युवतियों की मनोकामना पूरी कर उन्हें शीघ्र विवाह का आशीर्वाद देते हैं, इ

सलिए यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। बिल्लम बावजी के दर्शन के लिए आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Related Post