Latest News

श्रीचंद्रवंशी ग्वाला गवली समाज ग्वालटोली के तत्वाधान में दो दिवसीय कुश्ती का आयोजन सम्पन्न

Neemuch headlines March 8, 2026, 9:11 am Technology

नीमच। श्री चंद्रवंशी ग्वाला गवली समाज ग्वालटोली नीमच के तत्वाधान में दो दिवसीय कुश्ती का आयोजन दिनांक 5 व 6 मार्च होली के उपलक्ष में लालघाटी मैदान ग्वालटोली पर किया गया। जिसमें नीमच मंदसौर प्रतापगढ़ के पहलवानों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ग्वाला समाज के वरिष्ठ धन्नालाल पटेल, रामप्रसाद चौधरी, राजू पटेल, श्यामलाल दीवान उस्ताद, जगदीश हांस, प्यारेलाल बानिए, किशन खलीफा, शंकर पहलवान, श्यामलाल चौधरी शांतिलाल सफा, परसराम पटेल, नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिलीप ग्वाला, विजय दिवान, लक्ष्मण खलीफा, सदस्यगण लक्ष्मण दीवान, नितेश हांस, सूरज ग्वाला, पवन रियार, गोलू सफा, सनी कुमिया, जीतू दीवान, समाज के अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका विमल प्रजापति रवि अहीर पवन ग्वाला मंच संचालन रवि दीवान मुरारी चौधरी अशोक सफा प्रवीण पटेल द्वारा किया गया।

0 से 25 में विजेता आकाश चौहान विजेता अंशुल 25 से 30 में विजेता युवराज विजेता मोहित 30 से 35 में विजेता वंश उप विजेता गजेंद्र 35 से 40 में विजेता सुभाष को विजेता दीपेश 40 से 45 में विजेता लोकेश विजेता गज्जू 45 से 50 में विजेता सत्येंद्र विजेता अरुण 50 से 55 में विजेता धीरज विजेता अजय 55 से 60 में विजेता यशवंत पवार उपविजेता उमेश 60 प्लस केसरी में विजेता पियूष पहलवान उपविजेता भरत पहलवान। आभार व्यक्त नवयुवक मंडल अध्यक्ष विजय पड़रिया द्वारा किया गया।

Related Post