Latest News

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु शासकीय अस्पताल मनासा में शिविर हुआ आयोजित

Neemuch headlines March 7, 2026, 8:13 am Technology

नीमच। संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत दिव्यांगता की पहचान कर दिव्यांंगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु शासकीय अस्पताल मनासा में एक शिविर आयोजित किया गया जिसमें संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत कलेक्टर हिमांशुचन्द्रा के आदेशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अमन वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पराग जैन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु जिले में विभिन्नि विभागों महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कुल शिक्षा विभाग, जनजातिय कार्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, आयुष विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्साा विभागों के सहयोग से विशेष शिविरों के आयोजन किया गया।

स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन समय प्रात: 10 से 4 बजे तक शासकीय अस्पताल मनासा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर प्रतिनिधि से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में 94 दिव्यांगों ने अपना पंजीयन कराया इस अवसर पर 48 दिव्यांगों ने बस सुविधा परिचय पत्र तथा 48 दिव्यांगों ने निशक्त प्रमाण पत्र प्राप्त किये, रेल सुविधा 27 प्रमाण पत्र प्राप्त किये। 48 दिव्यांगों में 09 मानसिक 24 हड्डी 09 तांत्रिक , 03 आंख, बहु दिव्यांग 03 से संबंधित थे। अपात्र 19 पाए गए जिनका प्रतिशत 40 से कम पाया गया । इस अवसर पर नगर परिषद मनासा एवं जनपद पंचायत मनासा के आस पास के दिव्यांग विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में दिव्यांग शिविर में सहभागी बने और अपने-अपने प्रमाण पत्र बनवाने की कार्रवाई में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता यादव, मानसिक चिकित्सक डॉक्टर कृष्णकांत कारपेंटर, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर सतीश चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ अंकित, हड्डी रोग विशेषज्ञ अतुल, प्रशासनिक अधिकारी अभिलाषा वर्मा, आरटीओ विभाग के दिलीप जोशी, रवि, डीडीआरसी से क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट भूरालाल अहीर, तन्वी कोठारी फिजियोथैरेपिस्ट, चौकीदार सत्यराम रावत, प्रगति रैकवार जनपद पंचायत मनासा के अधिकारी कर्मचारी, नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी, ग्राम पंचायतो के सचिव, सहायक सचिवों आदि ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की।

Related Post