Latest News

सिंगोली में आचार्य नवरत्न सागर जी महाराज साहेब का 83वा जन्मोत्सव जीव दया के रूप में मनाया

प्रदीप जैन March 7, 2026, 8:11 am Technology

सिंगोली। जन जन की आस्था के केंद्र,जीव दया प्रतिपालक,आजीवन आयम्बिल के उग्र तपस्वी मालव विभूषण आचार्य नवरत्न सागर जी महाराज साहेब के 83वे जन्मोत्सव को देश के लगभग 1000 से अधिक श्री संघो में एक साथ जीव दया के रूप में मनाया गया।

इसी कड़ी में जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ सिंगोली द्वारा नारायण गौशाला कछाला में 400 से अधिक गायो के लिए गुड़ की लापसी का आयोजन किया गया। प्रातः10 बजे श्रीसंघ के सभी सदस्यों ने गौशाला पहुचकर गायो को लापसी खिलाई ततपश्चात गुरुदेव नवरत्न सागर जी महाराज साहेब की गुणानुवाद सभा का आयोजन हुवा।

इस अवसर पर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष विनोद गांधी, एडवोकेट संजय नागोरी, राजेश भण्डारी, प्रदीप पितलिया, रोशन मेहता सहित श्रीसंघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related Post