Latest News

वार्ड 5 खुले नाले में गिरा बैल एक घण्टे की मशक्कत के बाद निकला, वार्डवासियों ने की खुले नाले को ढकने की मांग

प्रदीप जैन March 7, 2026, 8:10 am Technology

सिंगोली। नगर परिषद सिंगोली वार्ड 5 पद्मावती सामुदायिक भवन कोटा रोड़ पर बने खुले नाले में शुक्रवार सायं एक भारी भरकम बैल गिर गया करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जीव दया प्रेमियों द्वारा उसे सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बैल नाले में इस कदर फंस गया था कि वह बाहर निकलने के लिए काफी देर तक तड़पता रहा।

उसकी आवाजें सुनकर आसपास के रहने वाले लोग वहां जमा हो गए। नगर की जनसमस्याओं को संज्ञान में दिलाने के लिऐ बने नगर विकास एवं सूचना वाट्सएप ग्रुप में खबर मिलते ही जीव दया प्रेमी व नगर परिषद कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। भारी-भरकम बैल को एक घण्टे रस्सियों की मदद से काफी खींचतान मशक्कत के बाद भी बाहर नही निकाला जा सका। तब मौके पर मौजूद आमजन द्वारा जनसहयोग कर बैल को बाहर निकालने के लिए लोडर बुला पट्टे से बांधकर बैल को लोडर से सुरक्षित जीवित बाहर निकाला गया जब तक बैल बाहर नहीं निकला, तब तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इस कार्य में नाना लाल धाकड़, वार्ड 14 पार्षद जीवन बलाई, विनोद छीपा, केसरीमल धाकड़, कैलाश धाकड़, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सत्तू धाकड़, मोहित मेहता, अशोक राठोर, राधेश्याम धाकड़, अन्तर सिंह राठौड़, अर्जुन धोबी एवं नगर परिषद कर्मचारी सुरेश धाकड़, जमादार प्रहलाद टांक, विधान टांक, कुणाल टांक, पंकज टांक के द्वारा सराहनीय सहयोग रहा। बैल के बाहर निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई। हालांकि, इस घटना के बाद स्थानीय वार्ड वासी लोगों में नाराजगी भी दिखी। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि इलाके की खुले और टूटे -फूटे नालो को जल्द सुधार कर ढका जाए, ताकि आये दिन होने वाली ऐसी घटनाओं से आगे कोई जानवर या इंसान इस तरह हादसे का शिकार न हो।

Related Post