सिंगोली। नगर सिंगोली में होने वाले पंचकल्याण महोत्सव कार्यक्रम को लेकर आज वेदी शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिनेंद्र प्रभु के आशीर्वाद एवं अनुकंपा से आज सिंगोली नगर में आगामी श्री 1008 जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव के लिए वेदी शिलान्यास समारोह रखा गया।
जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया विधान कर के भूमि शुद्धि और वेदी शिलान्यास किया गया। श्री 1008 जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव के लिए ध्वजरोहाण परिवार का भी चयन किया गया जिसमें तेजमल कलाबाई मोहिवाल परिवार का नाम सुनिश्चित किया गया। समाज की उपस्थिति में यह सारा कार्य बड़े हर्षोल्लाह उसके साथ संपन्न किया गया।