चीताखेड़ा। आमजनता की गाढ़ी कमाई से वसूले जाने वाले करों से बन रही चीताखेड़ा - रंभावली तक पहुंच सड़क निर्माण सफर के लिए सुरक्षित पहुंच सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता निरीक्षण के दावे फीके नजर आ रहे हैं। 11 महीने से कुंभकर्णी नींद से जागी मेला समिति, अधूरी सड़क मार्ग को चलाए मान हेतु जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गिड़गिड़ाई समिति कहा साहब मेला नजदीक आ गया है सड़क मार्ग को जल्द ठीक करवा दो।
जिला कलेक्टर डॉ हिमांशु चंद्रा ने कहा ठीक है मैं दिखवाता हुं। सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग ही गुणवत्ता वाले हो, यह काफी नहीं। गांव -शहरों को जोड़ने वाले महकमों की जिम्मेदारी भी कम नहीं है। सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार - इंजीनियर पर गुणवत्ता कार्य हेतु सख्ती जरुरी है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार की सीढ़ी पर होने वाले निर्माण कभी हादसों की इबारत लिखने वाली बन सकती है। ऐसा ही वाकया चीताखेड़ा - रंभावली पहुंच सड़क मार्ग पर हकीकत चरितार्थ होता देखने में आया है हुआ यूं कि इन सड़क मार्ग पर ठेकेदार द्वारा 4 करोड़ रुपए से बनने वाला 3.5 किलोमीटर सड़क मार्ग पर विगत 9 माह पूर्व निर्माण कार्य शुरू किया गया था पीडब्ल्यूडी विभाग के आलाअफसरों व ठेकेदार की कार्य-प्रणाली से निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पाया।
इनकी आपसी सांठ-गांठ से सड़क को भ्रष्टाचार की दीमक लग चुकी है। कुछ दिन निर्माण कार्य चलता है तो कई दिनों से बंद हो जाता है। लेकिन इन्हें कोई कहने सुनाने वाला नहीं है। इनकी लापरवाही बरतने से आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी मंदिर पर मां के दर्शन करने हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं मंदिर ट्रस्ट एवं मेला समिति गत वर्ष नवरात्र मेले के आयोजन के पश्चात् गहरी निंद्रा में चली गई थी श्रद्धालुओं की जागरूकता ने समिति की कुंभकर्णी निंद्रा से जगा दिया है, समिति जागी और देखा कि सड़क निर्माण कार्य अधूरा है मेले के आयोजन का समय नजदीक आ गया है और सड़क चलाए मान भी नहीं है। गुरुवार को आवरी माताजी मेला समिति को अपना दायित्व याद आया तो ताबड़तोड़ में सड़क निर्माण कार्य को लेकर जिला कलेक्टर डॉ हिमांशु चंद्रा के दरबार में गुहार लगाई। कहा साहब जी आवरी माताजी मंदिर पर मेले का समय नजदीक आ गया है और ठेकेदार ने सड़क आवागमन लायक नहीं की है मेले में हजारों श्रद्धालुओं को व्यवधान उत्पन्न होगा, जल्दी ठीक करवाओ। मेला समिति के आग्रह पर जिला कलेक्टर डॉ हिमांशु चंद्रा ने कहा ठीक है मैं दिखवाता हुं।
मेला समिति ने अनुविभागीय अधिकारी और पीडब्ल्यूडी विभाग नीमच जिला अधिकारी को भी लिखित में ज्ञापन सौंपा। एसडीओ नेहा राठौर पीडब्ल्यूडी विभाग नीमच ने ठेकेदार को 15 मार्च तक सड़क निर्माण कार्य को चलाए मान करने के फोन पर निर्देश दिये है।