खोर। विक्रम सीमेंट वर्क्स खोर में 55 वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ श्री अवास मिश्रा एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संरक्षा ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। दशरथ सुथार (संविदा कर्मचारी) द्वारा संरक्षा प्रतिज्ञा दिलाई गई।
तत्पाश्चात राहुल बारगल (संरक्षा अधिकारी ) ने स्वागत उद्बोधन मे राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह की प्रासंगकिता को बताया तथा सप्ताह भर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो से अवगत कराया । उन्होनेँ समस्त कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वे इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनायें । उन्होंने कहा कि सुरक्षा एक सामूहिक उत्तरदायित्व है तथा हम सब को मिल कर शून्य दुर्घटना लक्ष्य प्राप्ति के लियें प्रयास करने होंगे। । इस अवसर पर कारखाने में जगह - जगह सुरक्षा बैनर लगायें गयें। तथा कर्मचारियों द्वारा संरक्षा वार्ता और संरक्षा कविता का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह, अनंत शर्मा ( FH - एच - आर & पी & ऐ ), अक्षय जैन (FH- टेक्निकल ), आशीष हिंगर (FH -एफ & सी) और भूपेंद्र खोरपिया (FH- माइंस ) सभा में उपस्थित थे। संस्थान प्रमुख अवास मिश्रा ने अपने भाषण में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कारखानें में काम करने वाला हर व्यक्ति स्वयं सुरक्षा के सभी नियमों एवं रोको - टोको का पालन करें तभी हम अपनें शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकेगें। उन्होंने समस्त कर्मचारियों से अनुशाशन में रहते हुए सुरक्षा के नियमों का शत प्रतिशत पालन करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित कामगार न केवल अपनी जिंदगी की सुरक्षा करता है , बल्कि वह दूसरों की भी सुरक्षा करता है। और कार्यस्थल को शून्य दुर्घटना क्षेत्र बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी भी कार्य को करने से पहले हम उसके खतरों की पहचान कर सुरक्षित कार्य विधि बना ले तथा उसके अनुसार कार्य करे तो हम शून्य दुर्घटना लक्ष्य प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रगति में सुरक्षा का विशिष्ट महत्व है। अगर हमे कारखाने में उत्पादकता को बढ़ाना है, तो सुरक्षा के उच्च मापदंड स्थापित करने होंगें। इसके लिए आवश्यक है, सुरक्षा के नियमों का पालन, सुरक्षित आदतों का विकास, अनुशासन तथा कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता। इसके साथ- साथ यह भी आवश्यक है कि हम अपने सुरक्षा स्तर का समय समय पर मूल्यांकन भी करें कि हमारे प्रयास इस दिशा में कितने सार्थक हुए हैं। सुरक्षा के प्रति जागरूकता इसमें बहुत महत्व रखती है । आप सभी से अनुरोध है कि इस दौरान आयोजित होने वाली सुरक्षा गतिविधियों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाये। मैं आप सभी को सुरक्षा दिवस के अवसर पर शुभकामनायें देता हूँ तथा आशा करता हूँ कि आप सभी सुरक्षित आदतों का विकास कर कारखाने में एक सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति विकसित करेंगे, जिससे कि हम अपने शुन्य दुर्घटना लक्ष्य को प्राप्त कर संस्थान को सुरक्षा में अग्रणी बनाएंगे। प्रबंधन की सुरक्षा के प्रति वचनबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा प्रबंधन सुरक्षा के सभी संसाधन हमेशा उपलब्ध कराता रहा है तथा भविष्य में भी इसके लिए वचनबद्ध है। राकेश झा (संरक्षा अधिकारी) द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन व धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन किया गया ।