11 अस्थि कलश के साथ विजिया मित्र मण्डल की अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार के लिए हुई रवाना।

Neemuch headlines March 5, 2026, 5:54 pm Technology

नीमच । नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विजिया मित्र मंडल द्वारा 24वीं लावारिस अस्थि कलश यात्रा 5 मार्च को नीमच सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम से सुबह 8 बजे प्रारंभहुई । अस्थि कलश यात्रा में बैंड बाजे पर मानो तो मैं गंगा मां हूं ना मानो तो बहता पानी, गंगा तेरा पानी अमृत, हर हर भोले नमः शिवाय, शिव रामेश्वराय हर हर भोले नमः शिवाय... गंगा धराय शिव गंगा धाराय.. ब्रह्मास्त्र आदि गंगा माता एवं शंकर भगवान के विभिन्न भजनों के साथ निकाली निकाली गई। कलश यात्रा बारादरी चौराहा, बड़े बालाजी मंदिर, शीतला माता मंदिर, नृसिंह मंदिर, श्रीराम चौक, बिचला गोपाल मंदिर, घंटाघर चौक, शनि मंदिर, श्रीराम मंदिर, जाजू बिल्डिंग, बावड़ी वाले बालाजी मंदिर मार्ग आदि नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई।

इस वर्ष 11 निराश्रित लोगों की अस्थियां के कलश लेकर मंडल के सदस्य हरिद्वार के लिए रवाना हुए। हरिद्वार जाने वालों में विजिया मित्र मंडल के गोपाल सिंहल, सत्यनारायण शर्मा अनिल मित्तल, राजेश गोयल, संजय गोयल, दिलीप मित्तल, राकेश सफा, अरुण सैनी आदि 11 सदस्य शामिल है। मंडल के सदस्य नीमच से रेल द्वारा चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वे 4 बजे रेल द्वारा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। 6 मार्च को हर की पैडी हरिद्वार पर पूर्ण विधि विधान से निराश्रितजनों की अस्थियों का तर्पण करेंगे। उसके बाद गरीबों को भोजन और दक्षिणा भेंट की जाएगी। अस्थि कलश यात्रा के मार्ग में स्थान-स्थान पर स्थानीय व्यापारीजनों, दुकानदारों, श्रद्धालु भक्तों, महिलाओं, विभिन्न समाजों के प्रमुखों द्वारा अस्थियों पर अगरबत्ती, पुष्प श्रद्धा निधी चढ़ाकर श्रद्धांजली अर्पित की गई। विजिया मित्र मण्डल विगत कई वर्षों से लावारिस एवं गरीबों की अन्त्येष्टि भी करता आ रहा है।

विजिया मित्र मण्डल विगत 23 वर्षों में अब तक करीब 640 अस्थियों को गंगाजी में विधि-विधान से तर्पण विसर्जन कर चुका है। वहीं मंडल द्वारा गोमाबाई रोड स्थित गंगा वाटिका में विगत कई वर्षों से मूक प्राणी पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था भी कर रहा है।

Related Post