Latest News

आगामी 2 से 7 अप्रैल तक सिंगोली में होने वाले भव्य पंचकल्याणक महोत्सव मे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे शिरकत

प्रदीप जैन March 5, 2026, 12:40 pm Technology

सिंगोली। नगर में आगामी 2 से 7 अप्रैल एक ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। यहां पर अर्हम योग प्रणेता प्रणम्य सागर महाराज के सानिध्य में होने जा रहे भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आने की स्वीकृति प्रदान की।

मिली जानकारी के अनुसार संत शिरोमणि आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से अर्हम योग प्रणेता मुनि 108 श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव जो कि 2 अप्रैल 2026 से 7 अप्रैल 2026 के मध्य संपन्न होना तय है। उपरोक्त कार्यक्रम में पधारने हेतु आमंत्रित करने के लिए सिंगोली दिगम्बर जैन समाज का एक प्रतिनिधि मंडल गत दिवस कोटा पहुंचा ओर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से मिलकर उपरोक्त कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया इस पर बिरला ने सहर्ष पंचकल्याणक महोत्सव में आने की मौखिक स्विकृती दे दी ओर कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन में शामिल होकर मे अपने आप को धन्य मानुगा बिरला ने कहा कि मेरा विधिवत कार्यक्रम आगामी समय में जारी कर दिया जाएगा। बिरला से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में कोटा जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन मड़िया, समाज अध्यक्ष भरत जैन,पारस हरसौरा,राजेंद्र मोहिवाल, चांदमल जैन,शोभालाल जैन,सुभाष जैन,कमल जैन,सुभाष जैन,अशोक जैन,बसंत जैन,पुष्प जैन,हितेश जैन चेतन भैया ओर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

सिंगोली दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष भरत जैन ने कहा की सिंगोली में आयोजित महा पंचकल्याणक महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आने की स्वीकृति देकर समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम जोश भर दिया है।जैन ने यह भी बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में ओर भी अनेक हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है और उनके आने की जानकारी मिल रही है।

Related Post