Latest News

नगर भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, जननायक वीरेंद्र कुमार सखलेचा जी की जयंती पर दी गई भावांजली

Neemuch headlines March 4, 2026, 6:43 pm Technology

डीकैन । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक श्रद्धेय वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जन्म जयंती नगर में 'नगर गौरव दिवस' के रूप में उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कंजार्डा चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुष्पांजलि व नमन नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार के नेतृत्व में पार्षदों, पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने "बड़े साहब" की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सखलेचा जी के राजनीतिक जीवन, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और प्रदेश के विकास में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, पार्षद दिनेश पाटीदार, बंशीलाल पंवार, मंडल कोषाध्यक्ष एवं पार्षद मनोहर पाटीदार उपस्थित रहे। संगठन पदाधिकारियों में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल धाकड़, अजा मोर्चा जिला महामंत्री ओमप्रकाश मेघवाल, मंडल मंत्री नितेंद्र जोशी शामिल रहे। वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में गोविंद मंडोवरा, तुलसीराम धाकड़, बबलू सुथार, जसवंत राठौर, हरलाल गुर्जर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मनीष गोयल, मुकेश बैरागी, गोपाल पाटीदार, समरथ गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, श्री मिठू गुर्जर, मुकेश राठौर, गोमा जी, राकेश सेन, लच्छू सेन, लोकेश पाटीदार एवं यश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने सखलेचा जी के जन-कल्याणकारी संकल्पों को आगे बढ़ाने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Related Post