नीमच। सांवलिया कॉलोनी बरूखेडा रोड निवासी नक्श उर्फ मोनिका पिता रामनरेश दुबे (गांव बिडोरा, जालौन उत्तर प्रदेश) ने कल दिन मे 3 बजे अज्ञात कारणो के चलते अपने घर पर जहर पी लिया। जहर पिने के बाद नक्श को श्रीराम हास्पिटल नीमच ले जाया गया जा से डाँक्टरो ने उदरपुर रेफर किया। लेकिन नक्श उर्फ मोनिका ने रास्ते मे ही मृत्यु हो गई। वहीं मंगलवाड़ चोराये से नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया उसके शव को शवगृह मे रखा गया है। परिजनो के आने के बाद पीएम किया जायेगा। नीमच सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।