नीमच के ए टू जेड कार सर्विस सेंटर पर गैस किट वाली वैन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी।

Neemuch headlines March 3, 2026, 9:00 am Technology

नीमच। केंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत महू रोड पर स्थित 'ए टू जेड कार सर्विस सेंटर' पर सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सर्विस के लिए आई एक एलपीजी गैस किट युक्त मारुति वैन में अचानक भीषण आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैन में मैकेनिकल कार्य किया जा रहा था, तभी अचानक गैस लीकेज होने के कारण इंजन के पिछले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे सर्विस सेंटर पर मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वहां उपस्थित लोगों ने तत्परता दिखाई और अग्निशमन यंत्रों व पानी की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन का पिछला हिस्सा काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया है। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास खड़े अन्य वाहनों और घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Related Post