मनासा । नगर परिषद द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महा-अभियान एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत 'हर घर स्वच्छता की दस्तक' अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
अध्यक्ष श्रीमती सीमा अजय तिवारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय पाटीदार के निर्देशन में निकाय की स्वच्छता टीम नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंचकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। अभियान के तहत नागरिकों को घर से निकलने वाले चार प्रकार के कचरे -गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक एवं सैनिटरी कचरा- को अलग-अलग रखने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही दो डस्टबिन का उपयोग करने एवं कचरा केवल नगर परिषद के वाहन में ही देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वच्छता टीम द्वारा घरों पर दस्तक देकर यह भी जानकारी ली जा रही है कि कचरा वाहन प्रतिदिन आ रहा है या नहीं, समय पर पहुंच रहा है या नहीं तथा नागरिक कचरे का पृथक्करण कर रहे हैं या नहीं।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक तीन वर्ष में सेप्टिक टैंक की सफाई करवाने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी जा रही है। नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मनासा को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान