जनगणना 2027 के तहत मकानो की गणना प्रारंभ

Neemuch headlines February 25, 2026, 6:00 am Technology

नागरीकगण गणना कार्यक्रम में कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करें-- श्रीमती बामनिया

नीमच! नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने एक प्रेस नोट में बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र नीमच में मकान की गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है! मकान गणना हेतु नगर पालिका नीमच द्वारा वार्ड अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है!

नियुक्त कर्मचारी नीमच शहर में मकान गणना हेतु प्रत्येक भवन पर नंबर अंकित करने हेतु घर घर पहुंचेंगे! समस्त नागरीकगण नगर पालिका कर्मचारियों को गणना कार्य में सहयोग प्रदान करें! श्रीमती बामनिया ने कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्रीय कार्य होकर अति महत्वपूर्ण कार्य है! जनगणना के आधार पर ही नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं व विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाता है! इसलिए सभी नागरीकगण जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में आपके घर पर पहुंचने वाले कर्मचारियों को उचित सहयोग एवं सही-सही जानकारी प्रदान करें!

Related Post