नीमच में काली फिल्म वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 65 चालान काटकर 27,100 रुपये वसूले।

Neemuch headlines February 24, 2026, 5:01 pm Technology

नीमच। जिले में वाहनों पर काली फिल्म लगाकर वाहन प्रयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई। सोमवार को कलेक्टर महोदय एंव पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आयोजित जिला सडक सुरक्षा समिति में परिवहन विभाग तथा यातायात विभाग को काली फिल्मधारी वाहन चालको तथा बिना हेलमेटधारी वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करने के आदेश दिये गये जिसके तारतम्य मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम द्वारा काली फिल्म धारी वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

चालानी कार्यवाही के दौरान 05 काली फिल्म वाहन चालकों के विरुदध चालान बनाकर 2500 समनशुल्क वसुला गया तथा यातायात टीम द्वारा अन्य वाहन चालकों के विरूद्ध कुल 60 चालान बनाकर 24600 रुपये समन शुल्क वसुल किया गया। चालानी कार्यवाही निरंतर जारी है वाहन चैकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। अपील यातायात पुलिस आमजन से अपील अपील करती है कि जिस भी वाहन में ब्लैक फिल्म लगी पाई जाएगी उसके विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी । चार पहिया वाहन से स्वयं ही ब्लैक फिल्म हटाकर यातायात पुलिस का सहयोग करें व अपने नाबालिक बच्चों को किसी प्रकार का कोई भी वाहन नहीं चलाने दे

Related Post