Latest News

नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 151 गैर-जमानती वारंट तामील, 17 आबकारी प्रकरणों में कार्यवाही

Neemuch headlines February 23, 2026, 4:58 pm Technology

नीमच ।पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशानुसार नवलसिंह सिसोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच के मार्गदर्शन में दिनांक 22/23.02.2026 की दरम्यानी रात्रि में जिला नीमच के समस्त थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल द्वारा सम्पूर्ण जिले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, निगरानी/गुण्डा बदमाशों की चौकिंग, होटल/लॉज/ढाबा चौकिंग, लघु अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही, गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों की चौकिंग, हेतु सम्पूर्ण जिले में कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया, कार्यवाही के दौरान - 1. कॉम्बिंग गश्त के दौरान 12 स्थानों पर संयुक्त चौकिंग की कार्यवाही की गई, जिसमें चौकिंग के दौरान 400 से अधिक वाहनों की चैकिंग की जाकर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 72 वाहनों के चालान काटे जाकर 31600/- रूपयं का समन शुल्क वसुल किया गया तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की चौकिंग की जाकर धारा 185 मो. व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 2. कुल 151 वारंट तामील कराये गये जिसमें से 57-स्थाई, 01 फरारी एवं 93-गिरफ्तारी वारंट शामिल है, उक्त स्थाई वारंटी काफी समय से फरार चल रहे थे। 3. वारंट तामीली में मादक पदार्थ तस्करी 06, शरीर संबंधी अपराधों के 73, संपत्ती संबंधी अपराधों के 28 वारंट तामील कराये। 4. कुल 138 निगरानी बदमाश/गुण्डा की चौकिंग रात्रि में की गई। 5. अवैधानिक गतिविधियों को रोकने के लिये 72 होटल, लॉज, ढाबा चेक किये गये। 6. आबकारी अधिनियम के तहत कुल 17 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुये 81 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। 7. सट्टा अधिनियम के तहत 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। 8. जिले में 27 अनावेदकों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। 9. शस्त्र अधिनियम के तहत 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। 10. महिला संबंधी अपराधों के 09 आदतन आरोपियों की चौकिंग की जाकर उनकी आमद रफत, चाल-चलन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया की नीमच पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Post