नीमच। मालवांचल के प्रसिद्ध इतिहासविद और नटनागर शोध संस्थान, सीतामऊ के संस्थापक महाराज कुमार डॉ. रघुवीरसिंह स्मृति समारोह का आयोजन 23 फरवरी को नीमच में किया जा रहा है। यह जानकारी देते साहित्य अकादमी म.प्र. के निदेशक डॉ. विकास दवे ने बताया कि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पुरातत्व एवं इतिहासविद कैलाशचंद्र पांडे, मंदसौर डॉ. रघुवीरसिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर व्याख्यान देंगे |
व्याख्यान के पश्चात काव्य निशा में आमंत्रित कवि गण नारायण भावसार मंदसौर , अतुल दवे इंदौर , ओम यादव देवास , सुनील सिपाही खंडवा ,मनीष गोस्वामी ब्यावरा ,दीपशिखा रावल लासूर (जावद) और धर्मेन्द्र शर्मा नीमच अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे | कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक डॉ. सुरेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. रति मिश्रा की पुस्तक “मानव संपदा : भविष्य का पोषण” का विमोचन भी किया जाएगा | इस सारस्वत आयोजन के स्थानीय समन्वयक और पाठक मंच संयोजक ओमप्रकाश चौधरी ने नीमच नगर के साहित्य और इतिहास प्रेमी श्रोताओं से अनुरोध किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में पधारकर साहित्य अकादमी के इस आयोजन को सफल बनावें।