रामपुरा। रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ईश्वर मुजावदिया के नेतृत्व में रामपुर के नवीन बस स्टैंड पर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित कर किसानों, मजदूरों और आमजन की आवाज बुलंद की।भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों के हितों पर पड़ने वाले खतरे, मनरेगा के नियमों में बदलाव कर मजदूरों के अधिकार कमजोर करने तथा प्रदेश में बढ़ती अव्यवस्था के खिलाफ हमने मजबूती से विरोध दर्ज कराया।साथ ही प्रदेश में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था जिसमें नकली कफ सिर्फ से मासूमों की दर्दनाक मौतों के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सेना ओर देश की बेटी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह एवं इंदौर में भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई घटना के लिए गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ आवाज उठाई। इस अवसर पर रामपुरा नगर के बस स्टैंड पर भारी पुलिस बल मौजूद था पुलिस को चकमा देकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया जिसे रामपुरा पुलिस द्वारा रोका गया अन्य दो मंत्रियों के पुतले पुलिस द्वारा जप्त कर लिए गए इस अवसर पर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।