नीमच शा. आईटीआई नीमच में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत E-waste Handler जॉब रोल में 450 घंटे का निःशुल्क अल्पकालीन प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिखण सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए रहेगा । एनसीडीसी द्वारा प्रशिक्षण उपरांत राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा । इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक आईटीआई नीमच से सम्पर्क कर सकते है। अथवा फोन नंबर 8770469269, 9179788764 अथवा 9098001083 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। आवदेक को न्यूनतम कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। यह जानकारी आईटीआई नीमच के प्राचार्य श्री दिनेश परमार ने दी है.