जावद ।शहर के समीप ग्राम उममेदपुरा के मेढकी घाट पर बीती बुधवार की रात को एक खाली लोडिंग टेम्पो घाट से निचे की तरफ उतरते समय अचानक खाई में जा गिरा। हादसे का कारण घाट की खराब सड़क पर स्टीयरिंग फेल होने के कारण से टेंपो पलट गया ओर खाई में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया है। वही गुरुवार को लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोडिंग टेम्पो के खाई में गिरने की सूचना पर मौके पर ग्राम उम्मेदपुरा सरपंच मनीष धाकड़ ने पहुंचकर खाई मे गिरे वाहन को निकालने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाकर निकलवाया गया है। इस दौरान घाट पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। सरपंच मनीष धाकड़ ने बताया कि मेढकी घाट की खराब सडक को लेकर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा इस बारे में अवगत कराकर उस सम्बन्धित पत्र उनके द्वारा विभाग को दे दिया गया है लेकिन फिर भी अब तक इस मेढकी घाट की सडक को दुरुस्त नही किया जा रहा है जिसके चलते यहा पर हादसे हो रहे है घाट क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़क से वाहन चालकों को डर बना रहता है ऐसे में इसे सुधारना अति आवश्यक माना जा रहा है।