Latest News

हल्दी की खेती कर कमाए 1.10 लाख रूपये, औषधीय फसल ने बदली किस्मत, लादूराम अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा स्रोत।

Neemuch headlines February 19, 2026, 5:29 pm Technology

नीमच । जिले के जावद विकासखंड की ग्राम पंचायत बधावा के गॉव कसमारिया के किसान  लादूराम माली पूर्व में परम्परागत रूप से मूंगफली, सोयाबीन एवं मक्का जैसी फसलों की खेती करते थे, सीमित वर्षा, पानी की कमी और बढ़ती लागत के कारण इन फसलों से अपेक्षित आय नहीं हो पा रही थी।

कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में वाटरशेड टीम द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को औषधी एवं सब्जी आधारित फसल लगाने हेतु तकनीकी सलाह, फील्ड मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया। इससे प्रेरित होकर किसान लादूराम ने परम्परागत खेती छोड़कर औषधी फसल विशेष रूप से हल्दी की उन्नत खेती 1.50 बीघा में अपनाई। वाटरशेड योजना के तहत श्री लादूराम माली को 23200 रूपये की वित्तीय सहायता भी दी गई। जिससे उन्होंने मल्चिंग, उन्नत बीज चयन, मिनि स्प्रिंकलर सिंचाई साधन, संतुलित रासायनिक एवं जैविक खाद तथा कीटनाशकों का वैज्ञानिक उपयोग किया। इन सभी व्यवस्थाओं पर लगभग 70 से 75 हजार की कुल लागत आई। उन्नत तकनीकों जल संरक्षण उपायों और नियमित कृषि मार्गदर्शन के परिणाम स्वरूप हल्दी की फसल में गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि हुई। किसान ने अपनी उपज का विक्रय सिंगोली, बेगू एवं नीमच मंडी में किया।

इससे उन्हें लगभग 1.85 लाख तक की आय हुई। सभी खर्च निकालने के बाद किसान लादूराम लगभग 1.10 लाख तक का शुद्ध लाभ हुआ। आसपास के किसानों के लिए लादूराम की यह सफलता प्रेरणादायी हैं।

Related Post