नीमच। खनिज अधिकारी गजेन्द्र सिह डाबर ने बताया, कि खनिज निरीक्षक सुनिल जाधव एवं खनिज टीम ने अवैध उत्खन्न, परिवहन, भण्डारण के विरूद्ध जावद क्षेत्र के ग्राम दामोदरपुरा, केसरपुरा एवं सिंगोली क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनिज मिट्टी, एम-सेण्ड एवं गिट्टी का अवैध उत्खन्न एवं परिवहन करते हुए 5 वाहनों को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत जप्त किया गया हैं।
उक्त वाहनों को नयागांव चौकी एवं सिंगोली थाने की अभिरक्षा में आगामी आदेश सुरक्षार्थ खडा किया गया हैं। अवैध उत्खन्न एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों डम्पर आरजे 06 जीबी 8742, डम्पर आरजे 09 जीई 8906, एमपी 21 एच 1914, ट्रेलर आरजे 09 जीडी 2255, जेसीबी आरजे 32 ईए 0876 शामिल हैं।