नीमच । चौरसिया महिला मण्डल नीमच द्वारा होली के शुभ आगमन पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए चौरसिया महिला मण्डल की वरिष्ठ सदस्य डॉ. माधुरी चौरसिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नागेश्वर धाम पर फाग उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ को महिलाओं द्वारा एक निर्मित भोजन सामग्री से 56 भोग अर्पित किए गये। तत्पश्चात् ढ़ोलक की थाप एवं घुंघरूओं के मधुर संगीत द्वारा भजनों का आयोजन किया गया जिसमें भगवान भोलेनाथ, श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं माँ दुर्गा की स्तुति की गई। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा मधुर भजनों पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर महिला मण्डल अध्यक्ष अनिता, सचिव विनिता, कोषाध्यक्ष प्रियंका, उपाध्यक्ष शिखा, सहसचिव उषा, वरिष्ठ सलाहकार चंदा, कुसुम, शोभा, किरण, सुषमा, सुनीता, पूर्व अध्यक्ष मीना सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थी।
कार्यक्रम का संचालन कल्पना एवं आभार प्रीति चौरसिया ने माना।