Latest News

दोपहर में सफाई व्यवस्था निरीक्षण के दौरान सीएमओ बामनिया की हाजिरी सेंटरों पर स्ट्राइक, 14 से अधिक वार्डों में निरीक्षण

Neemuch headlines February 17, 2026, 8:23 am Technology

--स्वच्छता पर्यवक्षकों का वेतन काटने एवं अनुपस्थित कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज करने के दिए निर्देश

नीमच! नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया सोमवार 16 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक एवं स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज को लेकर सफाई व्यवस्था का औचक निरिक्षण करने निकली ओर निरीक्षण के दौरान 14 से अधिक वार्डो का भ्रमण करते हुए हाजिरी सेंटरों पर पहुंचकर अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर जिन स्वच्छता परवक्षकों के वार्डों में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए और जो स्वच्छता पर्यवेक्षक मौके पर नहीं मिले उनके एक-एक दिन का वेतन काटने तथा सफाई कार्य के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए! सीएमओ श्रीमती बामनिया ने नीमच सिटी के वार्ड क्रमांक 1 से 6 के साथ ही वार्ड क्रमांक 9 से 11 तथा वार्ड क्रमांक 14 एवं 28, 29, 30 मैं अचानक पहुंच कर हाजरी सेंटर पर स्ट्राइक की एवं क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया! इस दौरान श्रीमती बामनिया नीमच सिटी में पीपली चौक सहित अनेक क्षेत्रों के साथ ही नीमच कैंट के प्राइवेट बस स्टैंड, महू रोड, हुड़को कॉलोनी, विकास नगर सहित अनेक क्षेत्रों में पहुंची और व कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए कार्य के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में ड्रेस कोड में उपस्थित रहने तथा कचरा इधर-उधर ना डालते हुए निर्धारित पाइंट पर एकत्रित करने और समय से कचरा उठाने के निर्देश दिए!

Related Post