Latest News

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत दिव्यांंगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु रेडक्रॉस परिसर नीमच में शिविर हुआ आयोजित

Neemuch headlines February 17, 2026, 8:20 am Technology

नीमच। संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत दिव्यांगता की पहचान कर दिव्यांंगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु रेडक्रॉस परिसर नीमच में एक शिविर आयोजित किया गया जिसमें संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत अमन वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पराग जैन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु जिले में विभिन्नि विभागों महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कुल शिक्षा विभाग, जनजातिय कार्य विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, आयुष विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्साा विभागों के सहयोग से विशेष शिविरों के आयोजन किया गया

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान द्वारा शिविर का अवलोकन किया गया। स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन समय प्रात: 10 से 4 बजे तक रेडक्रॉस परिसर नीमच में शिविर आयोजित किया गया। शिविर प्रतिनिधि से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में 120 दिव्यांगों ने अपना पंजीयन कराया जिसमें महिला 34 और पुरुष 86 थे। इस अवसर पर 32 दिव्यांगों ने बस सुविधा परिचय पत्र तथा 58 दिव्यांगों ने नि:शक्त प्रमाण पत्र प्राप्त किये, रेल सुविधा प्रमाण पत्र प्राप्त किये। 58 दिव्यांगों में 17 मानसिक 27 हड्डी 11 तांत्रिक 2 आंख 7 कान से संबंधित थे। अपात्र 44 पाए गए जिनका प्रतिशत 40 से कम पाया गया। इस अवसर पर नीमच तहसील के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में दिव्यांग शिविर में सहभागी बने और अपने-अपने प्रमाण पत्र बनवाने की कार्रवाई में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर डॉक्टर महेंद्र पाटील, नेत्र रोग विशेषज्ञ संगीता यादव, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद मानसिक चिकित्सक डॉक्टर कृष्णकांत कारपेंटर, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर सतीश चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष जैन, जिला समन्वयक विनीत दुबे, प्रशासनिक अधिकारी अभिलाषा वर्मा, आरटीओ विभाग के दिलीप जोशी, रवि, डीडीआरसी से क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट भूरालाल अहीर, तन्वी कोठारी फिजियोथैरेपिस्ट, चौकीदार सत्यराम रावत सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी कर्मचारी, जनपद शिक्षा केंद्र के गोपाल यदुवंशी पार्वती मोदी एवं प्रगति रैकवार ग्राम पंचायतो के सचिव, सहायक सहायक सचिवों आदि ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की।

Related Post