Latest News

रोटे.आशीष गर्ग व रोटे. दीपक एरन को मिली मण्डल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Neemuch headlines February 15, 2026, 5:10 pm Technology

नीमच। रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3040 द्वारा आयोजित तीन दिवसीय असिस्टेंट गवर्नर एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री लर्निंग सेमिनार का आयोजन सवाई माधोपुर स्थित अनुरागा हेरिटेज रिसोर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेमिनार में रोटरी वर्ष 2026-27 के मंडल पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सेमिनार के दौरान मंडलाध्यक्ष 2026-27 रोटेरियन संस्कार कोठारी व प्रथम महिला दीप्ती कोठारी के मार्गदर्शन में सत्र 2026-27 में मंडल के महत्वपूर्ण पद पर रोटेरियन आशीष गर्ग बामनबर्डी को डिस्ट्रिक्ट सोशल मीडिया प्रमोशन चेयर नियुक्त किया।

उल्लेखनीय है कि रोटेरियन आशीष गर्ग पूर्व में रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के अध्यक्ष एवं मण्डल में सहायक मण्डलाध्यक्ष रह चुके हैं तथा वर्तमान में रीजनल कोऑर्डिनेटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। आशीष गर्ग ने असिस्टेंट गवर्नर एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री के लिए सोशयल मीडिया की भूमिका, उसके प्रभावी उपयोग, डिजिटल ब्रांडिंग तथा प्रमोशन की रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने प्रस्तुतीकरण में रोटरी की सेवा गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से व्यापक समाज तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया। इस विशेष सेमिनार में विशेष रूप से PDG डॉ. दुष्यंत चौधरी (मंडल 3070), प्रज्ञा मेहता (मंडल 3056), DGE अरुण बगाड़िया (मंडल 3056), डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा, डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फैसिलिटेटर PDG धीरेंद्र दत्ता, इवेंट चेयरमेन गुस्ताद अंकलेरिया तथा DGN मुकेश साहू सहित अन्य मंडल के पदाधिकारियो ने अपने अपने विषयो पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

इसी अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ़ नीमच डायमंड के पूर्व अध्यक्ष दीपक एरन को सत्र 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा भी की गई। रोटरी डायमंड अध्यक्ष सौरभ शर्मा एवं सचिव आशीष सैनी व क्लब साथियों ने बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इन नियुक्तियों से मंडल की डिजिटल गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा रोटरी की सेवा योजनाएँ अधिक प्रभावी रूप से समाज तक पहुँच सकेंगी।

Related Post