Latest News

सरवानिया महाराज के आंगनवाड़ी क्रमांक 6 पर लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करते हुए मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण

अनिल लक्षकार February 15, 2026, 7:03 am Technology

सरवानिया महाराज। प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आज 33वीं किस्त माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा खंडवा से एक क्लिक के माध्यम से हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की गई। इस अवसर पर शहर के वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 स्थित आंगनवाड़ी क्रमांक 6 में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरवानिया महाराज सेक्टर प्रभारी आभा पाटीदार एवं जावद सेक्टर प्रभारी जमुना धाकड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इनके साथ नगर सरवानिया महाराज की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें आंगनवाड़ी केंद्र पर एकत्रित हुईं। केंद्र पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसे बहनों ने उत्साहपूर्वक देखा। मुख्यमंत्री द्वारा एक क्लिक के माध्यम से राशि अंतरण की घोषणा होते ही उपस्थित महिलाओं ने हर्ष व्यक्त किया। योजना की राशि सीधे खातों में पहुंचने से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने की बात कही गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि शासन की इस योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया

Related Post