Latest News

श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर मेला, युवा समाजसेवी अरूल अरोरा द्वारा 101 क्विंटल फरियारी खिचडी का वितरण

Neemuch headlines February 14, 2026, 8:17 pm Technology

नीमच। नीमच अंचल के प्रसिद्ध श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को भक्तों का सैलाब उमडेगा।

मेले का आयोजन भी मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के खेलकूद सहित खान—पान की सामग्री मौजूद रहेगी।

युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर द्वारा महाशिवरात्रि पर श्री किलेश्वर महादेव को महाप्रसादी का भोग लगाया जाएगा। वहीं 101 क्विंटल फरियाली खिचडी का वितरण किया जाएगा। रविवार दोपहर करीब 12 बजे महाप्रसादी वितरण शुरू हो जाएगी, जो देर रात तक चलेगी। महाशिवरत्रि पर छप्पनभोग का आयोजन भी होगा।

सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भारी भीड को लेकर ट्रॉफिक व्यवस्था व सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

Related Post