Latest News

बघाना को मिलेगी सीवरेज की सौगात, सांसद, विधायक व नपाध्यक्ष के हाथों 14.69 करोड़ की योजना का भूमि पूजन 15 को

Neemuch headlines February 14, 2026, 4:27 pm Technology

नीमच! नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत अब बघाना क्षेत्र को भी सिवरेज की सौगात मिलने जा रही है! अमृत 2.0 योजना अंतर्गत बघाना में 15 फरवरी रविवार को दोपहर 3:00 बजे अहीर व्यायाम शाला अखाड़ा नंबर 1 के यहां 14 करोड़ 69 लाख की लागत वाले सीवरेज कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा!

उपरोक्त भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, एवं मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत उपस्थित रहेंगे! कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गोरव चोपड़ा करेगी! विशेष अतिथि के रूप में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करणसिंह परमाल, योजना एवं परिवहन सभापति श्रीमती कुसुम अशोक जोशी तथा सभी सभापति उपस्थित रहेंगे! उपरोक्त जानकारी देते हुए नपा सभापति एवं वार्ड क्रमांक 39 के पार्षद नीरज अहीर, वार्ड क्रमांक 36 की पार्षद श्रीमती वीणा बृजेश सक्सेना, वार्ड क्रमांक 37 की पार्षद श्रीमती नसीम बानो लप्पो आपा, वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद शशि कल्याणी एवं वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद श्रीमती सुशीला रामलाल ग्वाला ने बताया कि बघाना क्षेत्र को सिवरेज की सुविधा मिलने से बघाना क्षेत्र साफ सुथरा नजर आएगा एवं बघाना वासियो को गंदगी से निजात मिलेगी!

बघाना क्षेत्र के समस्त पार्षद गणों ने समस्त सभापतिगण, समस्त पार्षदगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिकों एवं बघाना क्षेत्र के नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने का अनुरोध किया है!

Related Post