Latest News

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के परिचय पत्र (कार्ड) वितरण का कार्यक्रम 22 फरवरी को जावद मे

Neemuch headlines February 14, 2026, 1:33 pm Technology

जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन सहित अनेक वरिष्ठो की उपस्थिति में होगा कार्यक्रम

सिंगोली ।प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला इकाई के वर्ष 2026 के परिचय पत्र कार्ड वितरण का कार्यक्रम दिनांक 22 फरवरी रविवार को श्री विरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन खोर दरवाजे पर रहेगा। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए जिला महासचिव कैलाश राठौर एवं जावद तहसील अध्यक्ष कोमल दास बैरागी ने बताया कि संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में दिनांक 22 जनवरी को दोपहर 1 बजे से श्री विरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन खोर दरवाजा जावद मे समारोह पूर्वक संगठन के परिचय पत्र कार्ड का वितरण का कार्यक्रम रहेगा। राठौर ओर बैरागी ने यह भी कहा की उपरोक्त कार्यक्रम में संगठन के संभागीय अध्यक्ष डाक्टर प्रीतिपाल सिंह राणा एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयों के अलावा अनेक राजनेताओं और जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में जिले भर के संगठन से जुड़े पत्रकार साथी ओर अनेक वरिष्ठ पत्रकार साथी भाग लेंगे।

Related Post