नीमच ।नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 13 फरवरी शुक्रवार को विधायक दिलीप सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य एवं नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता में वार्ड क्रमांक 23 के स्कीम नंबर 7 स्थित कालका माता मंदिर परिसर में डोम का लोकार्पण तथा सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित कर वार्ड वासियों को 40 लाख के विकास कार्यों की सौगात प्रदान की गई! कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करण सिंह परमाल, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत हरित, सांसद प्रतिनिधि आलोक मालू, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी, भाजपा जिला महामंत्री धनसिंह केथवास, जलकल सभापति श्रीमती छाया जायसवाल व पार्षद श्रीमती गुंजन विष्णु राठौर मंचासीन थे! विदित हो कि वार्ड क्र.23 में डोम निर्माण हेतु विधायक श्री परिहार द्वारा मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत शासन से 20 लाख रुपए स्वीकृत कराए गए थे तथा अन्य राशि नगर पालिका द्वारा स्वीकृत कर विद्युत व्यवस्था सहित अन्य कार्य कराए गए !
इसी के तहत नगर पालिका द्वारा 14.59 लाख की लागत से याकूब चाचा के मकान से बबलू यादव के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य स्वीकृत कीया गया! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है, नीमच विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत में तथा नीमच शहर में छह स्थानों पर डोम निर्माण करवाए गए हैं ताकि गरीब वर्ग के साथ ही हर वर्ग के लोगों के शादी ब्याह व अन्य कार्यक्रमों के लिए सुविधा उपलब्ध हो और टेंट आदि ना लगाना पड़े ! श्री परिहार ने कहा कि शहर में बहन स्वाति चोपड़ा के नेतृत्व में सड़कों का चौड़ीकरण, पानी, बिजली, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाए नागरिकों को उपलब्ध करवाने के साथ ही निरंतर विकास कार्य करवाकर शहर के विकास को गति प्रदान की जा रही है! इस अवसर पर विधायक श्री परिहार ने मंदिर में भजन कीर्तन हेतु महिला मंडली को माइक व ढोल मजीरे हेतु ₹25000 स्वीकृत करने की घोषणा की! इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि हमारे द्वारा शहर विकास का संकल्प लेकर विधायक श्री परिहार के मार्गदर्शन में शहर में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं और यह गति निरंतर जारी रहेगी! कार्यक्रम को श्रीमती रंजना परमाल, मोहन सिंह राणावत, मनोहर मोटवानी, हेमंत हरित आदि ने भी संबोधित किया और शहर में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी!
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, नपा पार्षद राकेश किलोरिया, दुर्गा शंकर भील, रूपेंद्र लोक्स, आलोक सोनी, अरुण प्रजापति, योगेश कविश्वर, श्रीमती शारदा पाटनी, शशि कल्याणी, पार्षद प्रतिनिधि अशोक जोशी, नारायण खंडेलवाल, गोपाल शर्मा, कान्हा सोनी, विष्णु राठौर, मंडल पदाधिकारी विक्की छाबड़ा, श्रीमती ज्योति सिसोदिया, कृष्णा मेहरा, मुकेश सिसोदिया, श्रीमती अरुणा तलरेजा, वार्ड के त्रिलोक राजोरा, शेखर यादव, श्रीमती लीलाबाई सोन, श्रीमती इंदिरा बाई मोर्य सहित बड़ी संख्या में वार्ड के महिला पुरुष उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन नपा के स्वच्छता एम्बेसडर विजय बाफना ने किया एवं आभार पार्षद प्रतिनिधि विष्णु राठौर ने व्यक्त किया !