Latest News

जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने की मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति

प्रदीप जैन February 12, 2026, 5:04 pm Technology

विनोद धनोतिया, हेमंत शर्मा, आंनद अहिरवार, अलखराय पुरोहित,कोमलदास बैरागी, सुरेश साहू बने तहसील अध्यक्ष

सिंगोली प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला इकाई के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने वर्ष 2026 के लिए रामपुरा मनासा जावद ओर सिंगोली तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति की जिसमे विनोद धनोतिया रामपुरा, हेमंत शर्मा मनासा, आंनद अहिरवार नीमच, अलखराय पुरोहित जीरन,कोमलदास बैरागी जावद, सुरेश साहू सिंगोली तहसील अध्यक्ष नियुक्त किए गए। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन कार्यकारी जिलाध्यक्ष चेन सिंह सोलंकी महासचिव कैलाश राठौर ने नव नियुक्त तहसील अध्यक्षों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए सक्रियता के साथ संगठन का काम करने की बात कही।

जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि वर्ष 2026 के परिचय पत्र बनकर आ गये हे शीघ्र ही वितरित किए जाएंगे।

Related Post