श्रीमती,ललिता शर्मा पंचतत्व में विलीन। श्रीमती शर्मा के,असामयिक निधन पर नगर में शोक की लहर व्याप्त।

एम डी मंसूरी February 10, 2026, 8:33 pm Technology

झांतला। सोमवार की रात्रि में अशोक कुमार गर्ग की धर्म पत्नी व पवन कुमार ,नीलेश कुमार की माताजी , अध्यापक भूपेश कुमार एवं वरिष्ट पत्रकार राजेश शर्मा की भाभी जी श्रीमती ललिता देवी गर्ग का निधन हो गया। बता,दे की एक अत्यंत शालीन मिलनसार और दयालु महिला के असामयिक निधन से हर कोई गहरे सदमे में है।जिससे पूरे नगर, समाज और परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी। स्वर्गीय ललिता गर्ग का प्रेमपूर्ण व्यवहार और उदारता अनुकरणीय थी,ओर उनके जाने से एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है। जिसे कभी भरा नही जा सकता। स्वर्गीय ललिता देवी की अंतिम यात्रा नई आबादी स्थित अपने निवास से निकल कर झवरेश्वर मुक्ति धाम पहुची जंहा अपने दोनों बेटे पवन व नीलेश गर्ग में उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान शोक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें अध्यापक जम्मू कुमार जैन, वरिष्ठ पत्रकार सतीश सेन, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक प्रभु लाल रेगर, गर्ग समाज के वरिष्ठ श्री भंवरलाल गर्ग उदयपुर श्री जितेंद्र शर्मा नीमच बद्री लाल शर्मा रतनगढ़ कैलाश गर्ग निकुम, विशाल गर्ग बेंगू, आदि ने अपने विचार रख श्रीमती शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। आपकी अंतिम शव यात्रा में बड़ी संख्या में समाज बंधु सहित ग्राम के आम से लेकर गणमान्य नागरिकों व प्रबुद्ध जनो ने भाग लेकर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

Related Post