नीमच। धनेरिया रोड स्थित श्री यादेशवर महादेव मंदिर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा वृंदावन के महाराज श्री पंकज कृष्ण जी के मुखारविंद से सुनाई जाएगी।
दिनांक 9 फरवरी को विहिप मातृशक्ति राधे राधे महिला मंडल ने बैंड बाजो के साथ खुब धूम धाम से कलश यात्रा निकाली जो यादेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर द्वारकापुरी, शक्तिनगर, धनेरिया रोड होती हुई पुनः यादेश्वर मंदिर पर समापन हुआ। व्यास पीठ पुजन मनोहर सांवरिया, संतोष सांवरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति जिला संयोजीका श्रीमती सुनीता चौधरी के मार्गदर्शन में जिला सहसंयोजिका श्रीमती उर्वशी रावत शाह व राधे राधे महिला मंडल अध्यक्ष व प्रखंड सेवा सह प्रमुख श्रीमती त्रिवेणी चौधरी, प्रखंड सत्संग सह प्रमुख श्रीमती सुमन शर्मा, सेवंती अहीर, सविता चौधरी, गोपी दीदी, राधे राधे महिला मंडल व अन्य मातृशक्ति, उपस्थित रही । मंदिर समिति अध्यक्ष श्री प्रदीप अहीर ने पुष्प वर्षा कर मातृ शक्तियों का स्वागत किया।कलश यात्रा पश्चात आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। प्रतिदिन दोपहर 1:00 से शाम 5:30 बजे तक वाची जायेगी।