झांतला। रतनगढ़ सिंगोली धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के तत्वाधान में द्वितीय धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 फरवरी रविवार को भैरुनाथ की नगरी झांतला में स्थित स्वामी विवेकानंद खेल मैदान पर बड़ी संख्या में स्वजाति बंधु व कई राज नेताओ की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
भेरू नाथ की पावन नगरी झांतला में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान 82 जोड़ो ने वैवाहिक बंधन में बंधकर एक दूसरे का हाथ थामा। इस कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, राजगढ़ के सांसद रोडमल नागर, इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ भीलवाड़ा, पूर्व विधायक देवी लाल धाकड़, राकेश पप्पू जैन नीमच, संत रामप्रियदास महाराज थड़ोद, राजकुमार अहीर, प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पाटीदार, समंदर पटेल, बालकिशन धाकड़, हेमलता धाकड़ कंजार्डा, युवा धाकड़ समाज अध्यक्ष डॉ अर्जुन धाकड़, पूर्व विधायक चुन्नीलाल धाकड़, शंभूलाल धाकड़ जिला पंचायत प्रतिनिधि, दयाराम धाकड़ खाचरोद, पूरणमल अहीर, पूर्व सरपंच बंशीलाल धाकड़ महुपुरा पुरण, मोतीलाल धाकड़, राधेश्याम धाकड़, पूर्व सरपंच ओंकारलाल धाकड़, सरपंच प्रतिनिधि विनोद धाकड़, नानालाल धाकड़ पूर्व अध्यक्ष, सभी अतिथियों ने मुख्य रूप से सामूहिक विवाह सम्मेलन पर अपने विचार रखते हुए कहा की सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता मितव्ययिता फिजूल खर्ची सादगी समानता का संदेश देना है।
यह आयोजन शादी समारोह,में होने वाली फिजूल खर्ची और दिखावे को रोककर आर्थिक बोझ कम करने का प्रभावी माध्यम है। जो समाज को एकता और समानता के सूत्र में बांधती है। समाज में नवचेतना व जागृति का काम करेगा धाकड़ समाज किसान व देश का अन्नदाता है। समाज धीरे-धीरे रूढ़िवादिता व कुरीतियों को खत्म करके आगे बढ़ रहा है ऐसे आयोजनों से समाज में बाल विवाह पर भी लगाम लग रही है। आज समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। महंगाई के इस दौर में जहां एक और मध्यम व गरीब वर्ग देखा देखी में वैवाहिक समारोह में लाखों रुपए खर्च कर कर्ज में तले दबे जा रहा है। उक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन में गायत्री परिवार द्वारा विवाह संपन्न करवाया गया व कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया। पूरे पंडाल को दुल्हन की तरह सजाया, सावरा गया। उक्त सम्मेलन को लेकर समाज जनों का तन मन धन से सहयोग रहा है। कार्यक्रम का संचालन समिति संयोजक ओम धाकड़ इंदौर ने किया! आभार अभिव्यक्ति समिति अध्यक्ष छितरमल धाकड़ द्वारा कि गई। इस कार्यक्रम में तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल, थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा, आर आई हल्का पटवारी प्रकाश शुक्ला सहित समस्त प्रशासनिक अमला, मीडिया सहित सभी समितियों व क्षेत्रवासी, धाकड़ समाज आदि का सराहनीय सहयोग रहा है।