भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच जिले के ग्राम रानपुर की निवासी श्रीमती कंचन बाई मेघवाल के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती मेघवाल के परिवार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने और उनके बच्चों के अध्ययन का खर्च राज्य सरकार द्वारा किए जाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीमती मेघवाल का नीमच जिले के ग्राम रानपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के निकट मधुमक्खियों का हमला होने एवं स्वास्थ्य बिगड़ जाने के पश्चात निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।