नीमच। जिले में संचालित संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत जिले में निःशुल्क मोतियाबिंद शिविरो का आयोजन किया जा रहा हे ।
इस कड़ी में शिविर का शुभारंभ जिला स्तर पर किया जाएगा ।उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर डी प्रसाद ने बताया कि 7 फरवरी शनिवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेड क्रॉस भवन में शिविर का आयोजन किया जा रहा हे ।
शिविर में आंखों की जांच की जाएगी व संभावित मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित किया जाएगा । चिन्हित किए गए मरीजों को राष्ट्रीय दृष्टि हीनता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन किए जाएंगे । डॉ प्रसाद ने आम जन से अपील की हे कि ऐसे व्यक्ति जिनकी दृष्टि कमजोर हे या आंखों से संबंधित अन्य समस्या हे वे अपना निःशुल्क परीक्षण अनिवार्य रूप से करवाए।