नीमच। ढोलपूरा में आयोजित वैष्णव बैरागी समाज क्रिकेट लीग का आज उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कृष्णा 11 ढोलपूरा ने खिताब अपने नाम किया, जबकि राधे 11 की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम कृष्णा 11 ढोलपूरा के कप्तान शुभम जी (SK पंडित) के कुशल नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं उपविजेता टीम राधे 11 के कप्तान अभिषेक बैरागी ने भी शानदार खेल भावना और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।
टूर्नामेंट में ढोलपूरा के सुमित बैरागी का प्रदर्शन अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में शानदार खेल के लिए राहुल बैरागी (सरवानिया बोर) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं विजेता टीम के कप्तान शुभम जी को उनके शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द बॉलर का पुरस्कार प्रदान किया गया। उपविजेता टीम की ओर से अजय बैरागी (हड़किया खाल) को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बेस्ट मैन का पुरस्कार मिला। इस सफल आयोजन में सियाराम, कपिल मोरका, विनोद ढोलपूरा, राहुल बैरागी ढोलपूरा एवं सुमित बैरागी ढोलपूरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समाज के वरिष्ठ फूलचंद और युगल किशोर की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता ने समाज में खेल भावना, आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।